हिमाचल

मंडी से वि‍क्रमादित्‍य और कांगड़ा से आनंद शर्मा आज भरेंगे नामांकन

मंडी से वि‍क्रमादित्‍य और कांगड़ा से आनंद शर्मा आज भरेंगे नामांकन

सेरी मंच पर शक्ति प्रदर्शन, सुक्‍खू और प्रतिभा रहेंगे मौजूद

दोपहर बाद आनंद शर्मा कांगड़ा में भरेंगे नामांकन

मंडी से सीएम सुक्‍खू दोपहर बाद पहुंचेंगे कांगड़ा

मंडी/कांगड़ा। हॉट सीट मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान कांग्रेस मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर शक्ति प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। वहीं कांगड़ा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा भी दोपहर बाद नामांकन भरेंगे। सुबह समय विक्रमादित्य के नामांकन के बाद सुक्‍खू कांगड़ा जाएंगे।

मंडी स्‍व.वीरभद्र सिंह की कर्म भूमि रही है। वहीं, वर्तमान में मंडी से उनकी पत्‍नी प्रतिभा सिंह सांसद हैं। पुश्‍तैनी सीट से इनके बेटे एवं लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह चुनावीं रण में हैं। वहीं मंडी से प्रसिद्ध अदाकारा कंगना रनौत चुनावीं रण में हैं और पूरे देश की नजरे मंडी सीट पर लगी हुई है।

हमीरपुर से रायजादा कल भरेंगे नामांकन

हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा कल अपना नामांकन पत्र भरेंगे, जबकि शिमला संसदीय सीट से विनोद सुल्तानपुरी 13 मई को अपना नामांकन शिमला में फाइल करेंगे। सुल्तानपुरी के नामांकन से पहले शिमला के चौड़ा मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा प्रत्याशी कल से ही नामांकन पत्र भरेंगे

वहीं शिमला सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप 14 मई, कांगड़ा से राजीव भारद्वाज 10 मई को तथा हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 13 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

15 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

15 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

22 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

22 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

22 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

22 hours ago