हिमाचल

‘भाजपा और RSS ने HPU को बनाया धांधलियों का अड्डा’

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी में आलाधिकारियों के बच्चों की सीधे प्रवेश देने का मामला सामने आया था जो अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर अब माकपा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माकपा ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला भाजपा और RSS के इशारे पर धांधलिया कर रही है। जिसके विरोध में गुरुवार को माकपा ने उपायुक्त शिमला के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

माकपा का कहना है कि भाजपा और RSS ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय धांधलियों का अड्डा बना दिया है। जिस तरह कुलपति सिकंदर कुमार, निदेशक पीएल शर्मा, अरविन्द भट्ट (डीन प्लानिंग ) ने अपने बच्चों के लिए विश्विद्यालय अनुदान आयोग के नियमों को ताक पर रखकर अपने बच्चों की पीएचडी में दाखिला किया है। यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है और माकपा इसका पुरजोर विरोध करती है। तीनों एडमिशन यूजीसी के नियमों के खिलाफ हैं। इसलिए इन एडमिशन को तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए।

माकपा नेता संजय चौहान ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक बात विश्वविद्यालय के लिए नहीं हो सकती जहां एक ओर आम गरीब किसान मजदूरों के बच्चे दिन रात एक करके पीएचडी में दाखिला लेने के लिए मेहनत कर रहा है उनको बिल्कुल दरकिनार करते हुए सिर्फ अपने चहेतों को दाखिला दे दिया। उसमें भी कोई विज्ञापन इन सीटों को लेकर जारी नहीं किया गया और ये कोई पहली बारी नहीं है जब ऐसी धांधलिया PhD के अंदर हुई है। दीन दयाल उपाध्याय पीठ के अंदर भी सिर्फ एक विशेष विचारधारा के लोगों को भर्ती किया गया जिसमें कोई भी advertisement नहीं निकाली।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार विश्वविद्यालय प्रशासन भारी विरोध के बाद एक बचकाना स्पष्टीकरण जारी किया और जिस में कहा कि इससे विश्वविद्यालय के निम्न वर्ग के कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने में सहायता मिलेगी। सीपीआईएम ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग के अंदर गिरावट के लिए भी ऐसे ही भ्रष्ट अधिकारी और उनके कारनामे जिम्मेवार हैं ।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago