हिमाचल

भाजपा का नगर निगम शिमला को लेकर मंथन: सुरेश कश्यप

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा शिमला नगर निगम चुनावों की दृष्टि से एक बड़ी बैठक में भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई.

सभी कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनावों को लेकर विस्तृत सुझाव एकत्रित किए गए, बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी चर्चा की गई. बैठक में भाजपा दृष्टि पत्र हेतु सुझाव भी एकत्रित किए गए.

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा निश्चित रूप से इन नगर निगम चुनावों में दल बाल के साथ रूप काम करेगी और एक बार फिर नगर निगम पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी.

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और हम एक बार फिर बूथ के माध्यम से वार्ड जीतेंगे और वार्ड के माध्यम से नगर निगम जीतेंगे.

भाजपा से प्रभारी संजय टंडन ने कहा की कांग्रेस सरकार नगर निगम पर विजय पाने के लिए अनेकों बार चुनाव प्रक्रिया में बदलाव कर रही है. पर यह कांग्रेस की कोशिश पूर्ण रूप से असफल रहने वाली है. जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ताओं में नगर निगम चुनावों को लेकर जोश है. उससे साफ दिखता है कि भाजपा हर वार्ड में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की आज भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है और निश्चित रूप से भाजपा के नगर निगम में पिछले 5 साल बेमिसाल रहे है.

शिमला शहर में विकास की दृष्टि से अद्भुत कार्य हुए हैं और जनता को नगर निगम द्वारा अनेकों प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है. आज शिमला नगर निगम के लेकर हम सबको भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है और निश्चित रूप से भाजपा में नए जोश और ऊर्जा का संचालन हुआ है.

Kritika

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

6 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

6 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

6 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

6 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

6 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

21 hours ago