Follow Us:

शिमला के पंचायत भवन में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, पीएम मोदी का सुना संबोधन

पी.चंद |

भाजपा देश भर में आज अपना स्थापना दिवस मना रही है और सुबह दस बजे से देश भर के कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने सम्बोधित किया। राजधानी शिमला में पंचायत भवन में भी भाजपा द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। यहां शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित पार्टी पदाधिकारियों ओर कार्यकार्यताओं ने पीएम मोदी का संबोधन सुना।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी ओर कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है और सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने संबोधित किया और मंडल स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने यह फैसला लिया है कि 6 अप्रैल से 29 अप्रैल तक पदयात्रा मंडल स्तर तक आयोजित की जाएगी। इसमें विधायक और अन्य पदाधिकारी इन पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे और केंद्र और प्रदेश सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।