हिमाचल

भाजपा ने दिया महिलाओं को सम्मान : राजीव

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है और यह सम्मेलन भाजपा के कार्यकर्ता के संकल्प की पराकाष्ठा है, की आने वाले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के 4 कमल हिमाचल प्रदेश में खेलेंगे और भारत में 400 कमल खेलेंगे इसी के साथ हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को विश्वास ही नहीं होता है कि वह कभी हार भी सकते हैं, अगर आप हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चावन के परिणाम देखो तो हिमाचल प्रदेश का गणित सबके सामने आ जाता है जहां 43 विधायकों वाली कांग्रेस 34 पर आकर सिमट गई । अब जो कांग्रेस पार्टी के आयातित उम्मीदवार थे जिन्होंने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव लडा था, वह हाई कोर्ट में हो चुके राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने के लिए खड़े हैं।
जब चुनाव हो गया, चुनाव का परिणाम आ गया, जीत का सर्टिफिकेट मिल गया, भारतीय जनता के पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार ने शपथ ले ली उसके बाद हाई कोर्ट जाने का क्या सवाल खड़ा होता है यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है।
उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को सम्मान देने की बात करें तो उसमें भाजपा अग्रिम भूमिका में नजर आती है, अगर हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव में 50% आरक्षण लगाया तो भाजपा के समय लगा, राज्यसभा सांसद दो बार महिलाएं हिमाचल प्रदेश से बीजेपी ने भेजी और हर विधानसभा चुनाव में 6 से 8 टिकट विधानसभा के भाजपा देती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लगाया है जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस पार्टी के 55 साल के शासनकाल में आज तक महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिल पाया।
Kritika

Recent Posts

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

15 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

16 hours ago