Categories: हिमाचल

ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं BJP सरकार के होर्डिंगः माकपा

माकपा ने शिमला शहर के रिज मैदान, माल रोड और अन्य हेरिटेज ज़ोन में बीजेपी और सरकार द्वारा होर्डिंग औऱ अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री लगा कर शिमला शहर की ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा को ठेस पहुंचाने के कार्य की कड़ी भर्त्सना करती है। उन्होंने नगर निगम शिमला से मांग करती हैं कि इन होर्डिंग और प्रचार प्रसार सामग्री को तुरन्त हटाया जाए। साथ ही शिमला शहर की ऐतिहासिक गरिमा बनाये रखने के अपने दायित्व को निभाये।

शिमला शहर के हेरिटेज जोन विशेष रूप से रिज मैदान, माल रोड और अन्य क्षेत्रों में इस प्रकार की होर्डिंग और प्रचार प्रसार सामग्री लगाना बिल्कुल प्रतिबंधित है। उच्च न्यायालय ने भी समय-समय पर माल रोड, रिज मैदान और अन्य हेरिटेज ज़ोन में किसी भी प्रकार की होर्डिंग और प्रचार प्रसार-सामग्री पर रोक के आदेश पारित किये हैं। इन आदेशों की अनुपालना करना नगर निगम शिमला और सरकार दोनों का ही दायित्व है। लेकिन नगर निगम सरकार के दबाव में आकर कोई भी कार्यवाई नहीं कर रहा है और अपने उत्तरदायित्व के निर्वाहन में पूर्ण रूप से विफल रही है।

सीपीएम मांग करती हैं कि माल रोड, रिज मैदान व हेरिटेज जोन में सभी प्रकार की होर्डिंग औऱ प्रचार प्रसार सामग्री को तुरन्त हटाया जाए और शहर की ऐतिहासिक गरिमा बनाकर रखी जाए। जो भी इस प्रकार की कोताही के लिए जिम्म्मेवार है उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्यवाही की जाए। यदि नगर निगम समय रहते कार्यवाई नहीं करता तो उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा और शहरवासियों को लामबंद कर शिमला शहर की गरिमा बनाए रखने के लिए आंदोलन भी चलाया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

16 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

47 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

1 hour ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago