हिमाचल

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा, शिमला में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

तीन राज्यों में हुई प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। बीते कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शिमला और सोलन दौरे से प्रदेश भाजपा खासे जोश में है।जेपी नड्डा ने कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनावों के लिए रोड मैप पर मोहर लगाई है जिसके बाद आज प्रदेश भाजपा ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर लोक सभा चुनावों के लिए दिन रात जुट जानें के निर्देश दिए हैं।

भाजपा विधायक व मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर किस प्रकार से बढ़ सके उसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तीन राज्यों की जीत के बाद पूरे देश में और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत का मार्जिन बढ़ाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। बैठक में केंद्र से आपदा राहत के लिए मिले 1782 करोड़ के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति एक धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित हुआ। आने वाले समय में भाजपा के सातों मोर्च विधानसभा क्षेत्र अनुसार सम्मेलन करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर एक जनजागरण अभियान भी चलाएंगे।

वहीं रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बैक गियर की सरकार है जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से केवल संस्थान बंद करने, स्कूल बंद करने , महंगाई बढ़ाने का जन विरोधी कार्य सरकार कर रही है।सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता पर केवल बोझ डालने का काम किया है और प्रदेश को एक साल पीछे धकेल दिया दिया है। वहीं बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यक्रम तय किए गए हैं।25 जनवरी के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन, ग्राम केंद्र सम्मेलन का आयोजन करेगी। इन सम्मेलनों से संगठन के कार्य को धार मिलेगी।

Kritika

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

57 mins ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

1 hour ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

  सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

2 hours ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

3 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

3 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago