➤ डॉ. राजीव बिंदल ने घोषित की भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति
➤ समिति में 24 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 105 कार्यसमिति सदस्य शामिल
➤ जगत प्रकाश नड्डा, जयराम ठाकुर, कंगना रनौत समेत कई दिग्गजों को मिली जगह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस नई कार्यसमिति में कुल 129 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें 24 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 105 कार्यसमिति सदस्य होंगे।
डॉ. बिंदल ने बताया कि स्थाई आमंत्रित सदस्यों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, महेश्वर सिंह, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद कंगना रणौत, इंदू गोस्वामी, हर्ष महाजन, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, रविन्द्र सिंह रवि, सरवीण चौधरी, गोविन्द ठाकुर, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, पूर्व डिप्टी स्पीकर हंसराज, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल और राजेन्द्र गर्ग शामिल हैं।
105 सदस्यीय कार्यसमिति में पार्टी ने सभी जिलों और वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है। इसमें विधायक सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, जे.आर. कटवाल, इंद्र सिंह गांधी, सुरेन्द्र शौरी, रीना कश्यप, प्रकाश राणा, डॉ. जनक राज, रणवीर सिंह निक्का, दीपराज कपूर, पवन नय्यर, विजय मनकोटिया, विजय अग्निहोत्री, रीता धीमान, अरुण मेहरा, देवेन्द्र भूट्टो, होशियार सिंह, रवि ठाकुर, चेतन बरागटा, मीरा आनंद, नीना शर्मा, बलवीर ठाकुर, रोनकी राम शर्मा, बलदेव भंडारी, गुलजारी लाल, इंदू वर्मा, ब्रिगेडियर कुशाल चंद, धन्नो देवी, जवाहर शर्मा, अचल पठानिया, शीला देवी, हरीश ठाकुर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को जगह मिली है।
राज्यभर के सक्रिय नेताओं, पूर्व विधायकों, सांसदों और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को भी कमेटी में शामिल किया गया है, जिससे संगठन में संतुलन और प्रतिनिधित्व का संदेश गया है।
भाजपा की यह नई टीम अब प्रदेश में पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारी को दिशा देगी।
डॉ. बिंदल ने कहा कि यह कार्यसमिति “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को सशक्त करेगी और हिमाचल में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देगी।



