-
कसौली और धर्मपुर मंडल की बैठक जाबली में आयोजित, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
-
बैठक में 2 जून को सोलन आगमन पर जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा
-
स्वास्थ्य मुद्दों को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष उठाने की योजना
भारतीय जनता पार्टी कसौली और धर्मपुर मंडल की एक संयुक्त बैठक जाबली में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कसौली मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त अत्रि ने की। इस बैठक में दोनों मंडलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के 2 जून को सोलन आगमन पर स्वागत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देना था।
लक्ष्मी दत्त अत्रि ने जानकारी दी कि जगत प्रकाश नड्डा का भव्य स्वागत कसौली और धर्मपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय जनता द्वारा जाबली में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी नड्डा को अवगत कराया जाएगा, ताकि केंद्र सरकार से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हेतु सहयोग मिल सके।
बैठक में धर्मपुर मंडल अध्यक्ष मदन मोहन मेहता, राजकुमार सिंगला, दुनी चंद धीमान, कपूर सिंह वर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, नरेंद्र अत्रि, आनंद किशोर, दर्पणा ठाकुर, विनय अत्रि, रोहित शर्मा, मदन शांडिल, महेंद्र ठाकुर, रुबीन, बिल्लो नेगी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने जगत प्रकाश नड्डा के दौरे को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



