हिमाचल

भाजपा ने थोपा प्रदेश पर उपचुनाव का बोझ- चन्द्रशेखर

भाजपा की डील को पूरा करने के लिए निर्दलीय विधायकों ने सौंपे इस्तीफे

विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश पर उपचुनावों का बोझ डालने के लिए नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धनबल के प्रभाव से कांग्रेस के 6 विधायकों की खरीद फरोख्त की और तीन निर्दलीय विधायकों को भी इस्तीफा देने के लिए उकसाया।

तीनों निर्दलीय विधायकों ने धनबल के प्रभाव में आकर अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे और भाजपा के साथ डील को पूरा करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।  उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार निर्दलीय विधायकों ने अपने पद से इस्तीफे दिये हैं जबकि वे किसी भी दल को समर्थन दे सकते थे। इनके इस्तीफे के पीछे क्या कारण रहे हैं, वे जनता को बतायें।

चन्द्रशेखर ने कहा कि जय राम ठाकुर मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने के लिए अनैतिक तौर-तरीके अपनाकर एक चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के निजी स्वार्थ में प्रदेश की जनता पर उपचुनावों का बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता खरीद फरोख्त की राजनीति को हिमाचल प्रदेश में नकार चुकी है और हाल ही में प्रदेश के मतदाताओं ने दलबदलु विधायकों को घर बिठाकर इसका जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को खरीद फरोख्त की राजनीति पसन्द नहीं आई है और अब तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। इस हार को देखने के बाद इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय विधायकों को भाजपा का टिकट देने पर भी पुनर्विचार किया जा रहा है।
कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को सरकार गिराने का षड्यंत्र रचने के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और अपने पाप का प्रायश्चित करना चाहिए।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago