हिमाचल

चैतडू में भाजपा के कांगड़ा-चंबा संसदीय कार्यालय का शुभारंभ

धर्मशाला: भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अभिनाश राय खन्ना ने धर्मशाला के समीप गांव चैतड़ू में पांरपंरिक पूजा, विधि-विधान व हवन के साथ किया। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी धर्मशाला मंडल की त्रिदेव, ग्रामकेंद्र प्रमुख एवं जोन प्रमुख कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक की गई। बैठक में खन्ना ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। भाजपा कार्यकर्ता जोश के साथ लबरेज हैं, और अबकी बार मोदी 400 पार को लेकर कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र घर-घर संदेश देंगे, व मोदी सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने भी कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर धर्मशाला मंडल की कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा, और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेवारी समझने को कहा। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है व भाजपा इस बार 400 पार नारे को सार्थक बनाने के लिए तैयार होने के लिए कहा।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पवन काजल, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण नाग, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, कांगड़ा-चंबा भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री राजपाल, भारतीय जनता पार्टी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष सचिन शर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला कांगड़ा के महामंत्री देवेंद्र कोहली, भारतीय जनता पार्टी धर्मशाला मंडल के अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका, पूर्ण विधायक रविंद्र धीमान, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तपन मिन्हास, धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर ओंकार सिंह नेहरिया, भाजपा जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला कांगड़ा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, जिला पालमपुर भारतीय जनता पार्टी के जि़ला महामंत्री राजेश राणू, लता विशिष्ट, प्रेरणा शर्मा, आशु बलौरिया, रजनी ठाकुर, सुमन ठाकुर, रेखा निशा शर्मा, सतीश जोश, जगदीप सिंह, राजेंद्र प्रेमी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kritika

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

5 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

6 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

9 hours ago