Follow Us:

सान मोर्चा में 65 सदस्यों को मिली संगठनात्मक जिम्मेदारी, प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा
मान चंद ठाकुर और शैलेन्द्र चौहान बने प्रदेश प्रवक्ता
65 सदस्यों को प्रदेश कार्यकारिणी में दी गई जिम्मेदारी


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत यह सूची जारी की, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार मान चंद ठाकुर और शैलेन्द्र चौहान को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भागीरथ ठाकुर और चंद्र मोहन को प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिन पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व रहेगा।

इसके अतिरिक्त किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में डॉ. हरम शर्मा, नेक राम (करसोग), देवेंद्र ठाकुर कुपरी, पदम सिंह पुंडीर, इंदर सिंह मेहता, अर्जुन सिंह राणा, किशोर कुमार ठाकुर और हेमराज चंदेल को शामिल किया गया है। यह सभी नेता संगठन को वैचारिक और जमीनी मजबूती प्रदान करेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 65 सदस्यों को स्थान दिया गया है, जिनमें वीरेंद्र ठाकुर, टीकम ठाकुर, तुलसी राम, हेमराज ठाकुर, राकेश वर्मा, सतिंदर शर्मा, राजू राम, रमेश जम्वाल, पूर्ण चंद, देविंदर ठाकुर, संदीप सिंह सैनी, योगेश एरी, डॉ. राकेश मिन्हास, जय प्रकाश, दुर्गा सिंह रफ्ता, सतीश लेटका, कुलबीर खुंड, सुरेंद्र चौहान, रश पाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि नवगठित टीम प्रदेश के किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने, केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।