Follow Us:

किशन कपूर का गद्दी समुदाय को ट्राइबल का स्टेट्स दिलाने में उनका बड़ा योगदान : खन्ना

|

Kishan Kapoor Tribute: भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आज धर्मशाला में स्व. किशन कपूर के निवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। खन्ना ने इसे भाजपा परिवार और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उन्होंने किशन कपूर को संघ विचारधारा से जुड़े एक समर्पित नेता बताया और कहा कि वे मृदुभाषी, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। खन्ना ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि किशन कपूर का गद्दी समुदाय को जनजातीय दर्जा (Tribal Status) दिलाने में बड़ा योगदान रहा

स्व. किशन कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खनियारा और धर्मशाला में प्राप्त की थी। वे तीन बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री, एक बार लोकसभा सांसद और पांच बार विधायक रहे। उन्होंने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लगातार चुनाव लड़ा और प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।

अविनाश राय खन्ना ने इस दौरान किशन कपूर के बेटे शाश्वत कपूर से भी मुलाकात की और परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक बड़े नेता को खो दिया है और इस क्षति की भरपाई असंभव है