Follow Us:

BJP नेता चेतन शर्मा का निधन, मंडी में शोक की लहर

नवनीत बत्ता |

मंडी सदर मंडल बीजेपी पूर्व मंडलाध्यक्ष चेतन शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। चेतन शर्मा की तबीयत काफी कुछ दिन पहले अचानक ख़राब हो गई, जिसके चलते उन्हें मंडी से PGI चंडीगढ़ से रेफर किया गया। मंगलवार को पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज के दौरान देहांत हो गया।

चेतन शर्मा के निधन से मंडी जिला में शोक की लहर है। प्रदेश और मंडी बीजेपी ने चेतन शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ,सांसद रामवरूप , सहित बीजेपी विधायकों ने संवेदनाएं जताई।