Follow Us:

मंडी: रिटायर्ड कैप्टन का आरोप, बीजेपी विधायक ने किया फंड का दुरूपयोग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी के नाचन चुनाव क्षेत्र के बीजेपी विधायक विनोद कुमार विवाद में घिरते नज़र आ रहे हैं। विधायक विनोद कुमार पर  रिटायर्ड  कैप्टन शेर सिंह ने विधायक  विनोद कुमार पर विधायक निधि का दुरूपयोग कर चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है।  शेर सिंह ने कहा कि नाचन के विधायक ने अपने 19 चहेतों को फर्जी तरिके  से विधायक निधि के पैसे बांट कर फंड का दरूपयोग किया है।

इतना ही नही  विधायक ने अपने पीएसओ के  खाते में 10 हजार अपने डेटा ऑपरेटर के खाते में 75 हजार बिना किसी कारण डाल दिए जबकि उस फंड का प्रयोग विकास  कार्यों के लिए किया जाना चाहिए था। शेर सिंह ने कहा की जब उन्होंने विधायक द्वारा बांटे गए फंड के बारे में ग्रामीण विकास मंत्रालय से जानकारी ली  तो वहां पर इन व्यक्तियों  के नाम का कोई अता पता नहीं था।

उन्होंने इस मामले की शिकायत विजिलेंस में भी की है।  शेर सिंह ने कहा की सरकार मामले की जांच कर इस पर कड़ी करवाई करे ताकि विधायक निधि का दुरूपयोग ना हो सके। इसके बाबजूद यदि सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती तो वो हाई कोर्ट में  इसके खिलाफ अपील करेंगे।