हिमाचल

उपचुनाव में हार के बाद लगी क्लास, CM से पहले दो मंत्री दिल्ली तलब

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में मिली बड़ी हार के बाद भाजपा में चिंतन और मंथन तेज हो गया है. केंद्रीय आलाकमान की तरफ से दो बड़े मंत्रियों को दिल्ली तलब किया गया है. आलाकामन ने महेंद्र सिंह ठाकुर और रामलाल मारकंडा को दिल्ली तलब किया है.

महेंद्र सिंह ठाकुर और रामलाल मारकंडा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई. दोनों नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उपचुनाव में मिली हार के कारणों पर भी चर्चा हुई.

सूबे की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हुआ है कि कई मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मंडी लोकसभा सीट गंवाने से भाजपा की खासी किरकिरी हुई है. महेंद्र सिंह जहां इस सीट के चुनाव प्रभारी थे. वहीं, रामलाल मारकंडा के विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को लीड मिली थी.

इससे पहले, गुरुवार को महेंद्र सिंह ने कुल्लू में संगठन के नेताओं से मीटिंग की थी और हार के कारणों की समीक्षा की थी.

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago