Categories: हिमाचल

कोरोना से बचाव के लिए हवन का आयोजन कर BJP महिला मोर्चा ने किया सराहनीय कार्य: सुरेश भारद्वाज

<p>शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज न्यू शिमला सामुदायिक भवन में बीजेपी महिला मोर्चा शिमला द्वारा समाज से कोरोना संक्रमण से बचाव एवं लोगों की सुरक्षा के लिए आयोजित हवन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा शिमला इकाई द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी से देश और प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए पाठ का आयोजन किया गया, जो एक सराहनीय कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति ने इस महामारी से निपटने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर हर संभव प्रयास किए हैं।</p>

<p>लॉकडाउन की स्थिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आहवान पर पूरे देश भर में कार्यकर्ताओं द्वारा पका भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं को जरूरतमंदों में वितरित किए गए। आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर है जिसमें अब सभी प्रकार के मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर का निर्माण देश में किया जा रहा है। कोरोना शुरू होने पर इन सब चीजों का निर्माण देश में नहीं किया जाता था। लेकिन अब इन सब वस्तुओं का निर्माण कर दूसरे देशों में भी निर्यात किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन 50 लाख पीपीई किट दूसरे देशों में निर्यात कर रहा है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौर में हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्य किए गए हैं, जिसमें महिला मोर्चा द्वारा 30 लाख मास्क बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इस कार्य में हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा 29 लाख 50 हजार मास्क बनाकर लोगों में वितरित किए गए हैं। इन सब नेक कार्यों में आज महिला मोर्चा द्वारा समाज की सुरक्षा के लिए हवन का आयोजन किया गया है। जिसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago