हिमाचल

अफरा तफरी में हुआ कैबिनेट विस्तार, क्षेत्रीय संतुलन साधने में असफल मुख्यमंत्री: राकेश जमवाल

मंडी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और सुंदरनगर के युवा विधायक राकेश जमवाल ने सुक्खू सरकार के कैबिनेट विस्तार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का पहला मंत्रिमंडल विस्तार अफरा तफरी में हुआ है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार ने एक क्षेत्र को छोड़ कर पूरे प्रदेश को निराश किया है। क्षेत्रीय संतुलन को पूरी तरह नजरंदाज करते हुए केवल अपने राजनैतिक हितों को पूरा करने और विरोधियों को नीचा दिखाने के लिए एक संसदीय क्षेत्र में ही मंत्रियों और संसदीय सचिवों की फौज खड़ी कर दी है।

उन्होंने कहा कि राजनैतिक रूप से महत्वपूर्ण जिला मंडी और जिला कुल्लू को मंत्रिमंडल विस्तार में कोई तवज्जों नहीं मिली है जो दर्शाता है की कांग्रेस का नेतृत्व इन दोनों महत्वपूर्ण जिलों से कितना द्वेषपूर्ण व्यवहार करता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य में संसदीय सचिवों को नियुक्त कर प्रदेश की जनता पर करोड़ों रुपए का आर्थिक बोझ डाल मुख्यमंत्री ने अपरिपक्वता का परिचय दिया है और साबित किया है कि कांग्रेस सरकार जनता की कितनी हितैषी है।

प्रदेश महामंत्री ने सरकार के डीजल के ऊपर वैट बढ़ाने के निर्णय का विरोध करते हुए कहा की जहां पूर्व की भाजपा सरकार ने आम जनता को महंगाई से राहत देते हुए डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भारी कमी की थी तो वहीं वर्तमान कांग्रेस सरकार ने एक महीने के कार्यकाल पूरा होने से पहले ही डीजल के दामों में भारी भरकम वृद्धि कर प्रदेश की जनता को मंहगाई का पहला तोहफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की कर्ज सीमा को भी बढ़ाने का निर्णय लेकर अपनी कथनी और करनी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है और जल्द ही 3000 करोड़ के कर्ज का बोझ हिमाचल की जनता पर डालने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि 6 मुख्य संसदीय सचिव, डीजल पर कर बड़ोतरी और कर्ज सीमा को 11 हज़ार करोड़ करना प्रदेश की जनता के साथ छल है जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

Kritika

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

17 mins ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

19 mins ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

25 mins ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

33 mins ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

37 mins ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

3 hours ago