Categories: हिमाचल

BJP के विधायक ही नगर निगम शिमला में टैक्स डिफाल्टर, 25 डिफाल्टरों से वसूल करना है करोंड़ों का टैक्स

नगर निगम शिमला को 25 डिफाल्टरों से 4 करोड़ 52 लाख रुपए का टैक्स वसूलना है। जिसमे से बीजेपी के चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा से 47 लाख और  ISBT के मालिक चांद खान से 3 करोड़ 23 लाख का सबसे ज्यादा टैक्स वसूलना है। नगर निगम शिमला अब शहर में भवन मालिकों पर बिल्कुल भी नरमी बरतने के मूड में नहीं है।

शिमला में प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ एमसी ने कमर कस ली है। इसलिए जिन भवन मालिकों ने नगर निगम में प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है, उन्हें अब नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम शिमला ने  सेक्शन ‘124’ के तहत टैक्स जमा न करवाने पर 6 लोगों की प्रॉपर्टी को भी कुर्क किया है। नगर निगम शिमला ने ऐसे करीब 25 भवन मालिकों की सूची तैयार की है जिनसे  चार करोड़ 52 लाख रुपए वसूलना है। लंबे समय से निगम का टैक्स जमा न करने पर निगम ने इन डिफॉल्टरों को जून तक का समय दिया है। शहर में ऐसे करीब 25 बड़े डिफॉल्टर हैं जिन्होंने लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है।

नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट ने भी माना की शिमला नगर निगम के 25 डिफाल्टरो में दो डिफाल्टर सबसे बड़े है जिनमे एक तो उन्हीं की पार्टी के विधायक बलवीर वर्मा है जिनसे 47 लाख का टैक्स वसूलना है। जबकि, सबसे बड़े डिफाल्टर  ISBT टूटीकंडी के मालिक चांद खान है जिन्होंने लम्बे समय से टैक्स जमा नहीं करवाया है।

उन्होंने कहा की नगर निगम शिमला सभी डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर हिसाब मांग रहा है जो टैक्स नही जमा करवाएगा नगर निगम शिमला उसका बिजली पानी काट देगा। उन्होंने बताया की चालू वितीय वर्ष के दौरान  नगर निगम शिमला ने 18 करोड़ का टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा है। जिसमें से अभी तक 8 करोड़ टैक्स लोगों ने जमा करवा दिया है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

14 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

14 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

15 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

15 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

16 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

16 hours ago