शिमला: भाजपा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, गोविंद ठाकुर, डॉ राजीव सहजल और हंस राज ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार की चुप्पी के उपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशभर से बहने अपना हक मांग रही है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने जिनमें वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी शामिल हैं, ने घर-घर जाकर हर बहन से कहा कि 18 साल से 60 साल की आयु की सभी बहन-बेटियों को 1 जनवरी, 2023 से 1500 रू महीना मिलेगा, इसके लिए आप कांग्रेस की सरकार बनाए।
प्रदेश की बहनों ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा दी गई गारंटियों को सत्य माना और 1 जनवरी, 2023 से 1500 रू महीना अपने खाते में आने का इंतजार कर रही है। भाजपा ने कहा कि 22 लाख बहनों को 1500 रू महीना मिलना चाहिए था। इस प्रकार प्रत्येक बहन के खाते में अभी तक 13500 रू पहुंच जाना चाहिए था परन्तु फूटी कौड़ी भी बहनों को नहीं दी गई और अब इंतजार की इंतहा हो गई है।
भाजपा ने कहा कि घर-घर, गांव-गांव, गली-गली में बहने 1500 रू महीने की वार्ता करती है और सरकार के खिलाफ लामबंद होने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार को आगाह किया कि झूठी गारंटियों पर बहुत दिन प्रदेश का शोषण कर लिया है अब गारंटी पूरी करो अन्यथा बहनें सड़कों पर उतने के लिए मजबूर होगी।
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…