हिमाचल

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के निर्णय एवं कार्यशैली के ऊपर वर्तमान कांग्रेस और उनके मित्र मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणी वह अवांछनीय है। उन्होंने कहा कांग्रेस के विभिन्न बयान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के सर्वोच्च स्थान पर बैठे हुए माननीय राज्यपाल के प्रति पूरी तरह से अपमान है।

ये बात निश्चित रूप से कही गई थी की फाइलें मंत्री महोदय के पास है और उसके बाद मंत्री द्वारा बार-बार मीडिया के अंदर इस बात को उछालना की मान्य राज्यपाल ने किसी विशेष कार्य को रोक कर रखा है, यह टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान करना है।

बिंदल ने कहा कि यह सरकार लगातार लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के हनन के लिए जानी जाती है। लोकतंत्र हनन वाली है यह सुखविंदर सिंह सुक्खू कि कांग्रेस सरकार। बिंदल ने मांग की कांग्रेस पार्टी के गैर जिम्मेदार मंत्री जिन्होंने इस प्रकार का बयान दिया है, उन्हें महामहिम राज्यपाल से सार्वजनिक क्षमायाचना करनी चाहिए।

Kritika

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

7 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

7 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

7 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

8 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

8 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago