हिमाचल

संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार और शोषण के खिलाफ शिमला में बीजेपी का धरना प्रदर्शन

बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में धरना प्रदर्शन कर रही है। शिमला में भी भाजपा ने सीटू चौक पर बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी द्वारा संदेशखाली में महिलाओं का यौन शोषण के आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद उसे वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ शाहजहां शेख जिस अकड़ के साथ पेश आ रहा है, उससे अंदाजा लगता है कि जेल के अंदर वह किस ठाठ के साथ रहेगा। डॉ बिंदल ने कहा कि 56 दिन तक फरार रहने के बाद आज शाहजहां शेख को ईडी की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उसके ऊपर संदेशखाली मामले को लेकर बलात्कार या बलात्कार के लिए प्रेरित करने की कोई भी धारा नहीं लगाई गई है, ऐसा क्यों? इस तरह की तथाकथित गिरफ्तारी पर डॉ. बिंदल ने तृणमूल कांग्रेस और इंडी गठबंधन दोनों से प्रश्न पूछा कि गिरफ्तारी के समय शेख शाहजहां द्वारा जीत का विक्ट्री साइन दिखाए जाने का क्या मतलब है? क्या वो महिलाओं के ऊपर अत्याचार, दमन, उत्पीड़न दुष्कर्म और उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने को विजय बता रहा है?

वहीं प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर छाए रहे संकट के बादलों पर बिंदल नेकहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता से जो वाले किए थे वह पूरे नहीं किए। सरकार की ऐसी स्थिति को देखते हुए जनता खुश है। वन्ही कांग्रेस के बागी विधायको को बीजेपी में लेने के सवाल पर बिंदल ने कहा कि अभी ये विधायक कानूनी लड़ाई लड़ेंगे उसके बाद देखेंगे।

Kritika

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

3 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

8 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

8 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago