हिमाचल

आपदा की इस घड़ी में भाजपा पूरी तरह समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी: बिंदल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की गई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जो त्रासदी हुई उसके प्रति गंभीर चिंतन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने इस बैठक का समारोप करते हुए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता को निर्देश दिया कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा पूरी तरह समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो और सेवा में जुटे।

इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टण्डन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी, सह-प्रभारी सभी लोग शामिल हुए।डाॅ राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों से वर्चुअल माध्यम से बैठक की गई

जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रपितक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री डाॅ सिकन्दर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा विशेषरूप से उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों एवं मण्डल अध्यक्षों को यह दिशा-निर्देश दिए कि आपदा की घड़ी में समाज की सेवा में जुट जाए और प्रभावितों की हर संभव सहायता करें।

Kritika

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

1 hour ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

1 hour ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

2 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

2 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

2 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

5 hours ago