हिमाचल

थुनाग में चार महीनें में तीन बार एसडीएम बदलने पर भाजपा हैरान

भारतीय जनता पार्टी मंडी ज़िलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने मंडी की सराज विधान सभा के मुख्यालय थुनाग में पिछले चार महीनें में तीन बार एसडीएम बदलने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार द्वारा थुनाग में बार-बार एसडीएम बदलने को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक तरफ़ प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। थुनाग प्रदेश के सर्वाधिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा है।
‘हाल ही में सड़कें बंद होने की वजह से सराज के कई क्षेत्रों में राशन का संकट उत्पन्न हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसके लिए गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से बात की थी, इसके बाद वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा बाली चौकी, और छतरी कई ज़्यादातर इलाक़ों में राशन की सप्लाई हुई थी।
इस प्रकार से आपदा की चपेट में आने वाले क्षेत्रों में अधिकारियों की तैनाती में इस तरह से काम करेगी तो प्रशासन आपदा से कैसे निपटेगा। एसडीएम ही स्थानीय स्तर का प्रमुख अधिकारी होता है। यदि सभी बार-बार तबादले के  फेर में उलझा रहेगा तो राहत और पुनर्वास के कार्यक्रम को कैसे करेगा।
आपदा के दौरान चार महीनें में तीन बार थुनाग में एसडीएम के बदलने का क्या औचित्य है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए। इसके साथ ही सरकार को इस बात जा भी जवाब देना चाहिए कि थुनाग नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की विधान सभा का मुख्यालय है, इसलिए थुनाग में तैनात अधिकारियों के साथ इस तरह का बर्ताव किया जा रहा है।
Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

5 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

5 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

5 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

20 hours ago