हिमाचल

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं, नौटंकी चल रही: नेहरिया

धर्मशाला: पूर्व विधायक श्री विशाल नेहरिया ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 14 माह में कोई नया काम किया नहीं है, फिर भी मुख्यमंत्री अपने मुहं मियां मिठू बनने लगे हैं। मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि कांग्रेस सरकार में भ्र्ष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन मुख्यमंत्री यह भूल गये हैं कि उन्होंने 14 माह में कोई नया काम प्रदेश में नहीं किया है, पूर्व में चल रहे कार्यों को भी रोका है। आज प्रदेश में ऐसा समय आ गया है कि बेरोजगार धरने पर हैं, प्रदेश सरकार के अराजकता वाले रवेये के कारण रोजगार देने वाले उद्योग प्रदेश छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस की गारंटीयों का कोई अता-पता नहीं है। कांग्रेस नेताओं की अपनी ढफली अपना राग है। मुख्यमंत्री बजट की ढींगे हाँक रहे हैं, तो केंद्रीय विश्वविद्यालय का 30 करोड़ रूपये क्यूं नहीं जमा करवा रहे?
पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री बजट पेश कर रहे हैं, सरकार के मन्त्रीयों को सोशल मीडिया में उसके स्पष्टीकरण देने पड़ रहे हैं। उसके बाद अब मुख्यमंत्री जी को बजट में छूटे वर्गो की याद आने लगी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार  में मुख्यमंत्री, मन्त्रीयों और विधायकों के अपने-अपने रास्ते हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में सरकार नहीं नौटंकी चल रही। जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने स्वयं ही ऐसा माहौल बना दिया है कि आने वाले लोक सभा चुनाव में जनता फिर बीजेपी को चुनेगी और कांग्रेस को उसका असली आयना दिखाएगी.
Kritika

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

2 hours ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

  सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

3 hours ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

3 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

4 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

4 hours ago