हिमाचल

जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व को प्रदेश में नकारा, मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए : बिंदल

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने लोक सभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसको लेकर पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिला। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी रैलियां निकाली गई, पीएम मोदी के नारों से हिमाचल गूंज उठा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल शिमला मुख्यालय में रहे जहां सुबह से उन्होंने चुनावी खाके पर नजर गड़ाए रखी थी और पूरे प्रदेश के आंकड़ों को एकत्रित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा कांगड़ा संसदीय सीट 251895, मंडी 73482, हमीरपुर 178056 और शिमला 90548 के अंतर से जीती। उन्होंने कहा की देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व को पूरा आशीर्वाद दिया है, एनडीए को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, यह अपने आप में ऐतिहासिक है। यह बड़ा रिकॉर्ड है जिसको कोई चैलेंज नहीं कर सकता। पीएम मोदी को जन मत प्राप्त हुआ है, इसके लिए जनता का आभार एवं अभिनंदन।

उन्होंने कहा की जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व को प्रदेश में नकारा है , कांग्रेस लोक सभा की एक भी सीट नहीं जीत पाई इससे साफ है की जनता का अटूट विश्वास पीएम मोदी में है न की प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार में। मुख्यमंत्री सुक्खू को इस मौके पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
बिंदल ने कहा की इस बड़ी जीत का पूर्ण श्रेय पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को देना चाहिए। एक बात शीशे की तरह साफ दिखती है की मुख्यमंत्री और उनकी आर्मी ने सत्ता का पूरा दुरुपयोग किया और सत्ता के दम पर दादागिरी की। पर जनता ने उनको इनकी दादागिरी का जवाब दे दिया।

वहीं विजेता प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने जीत दर्ज करने के बाद कहा की हिमाचल में मोदी मैजिक का असर दिखा और भाजपा ने चुनावों में बड़ी जीत हासिल की। जीत के लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है, इस जीत का श्रेय पीएम मोदी और भाजपा के देवतुल्य कार्यकताओं को जाता है।

Kritika

Recent Posts

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

7 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

7 hours ago

अब पहली तारीख को वेतन, 9 को पेंशन

Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…

10 hours ago

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

11 hours ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

12 hours ago