Follow Us:

सोशल मीडिया में आपसी लड़ाई के बाद निलंबित हुईं दोनों भाजपा नेत्रियां बहाल

पी. चंद |

शिमला: सोशल मीडिया में आपसी लड़ाई वायरल होने के बाद निलंबित हुईं दो भाजपा नेत्रियों को भाजपा ने बहाल कर दिया है। डॉ. अर्चना ठाकुर और शीतल व्यास का सोशल मीडिया में अमर्यादित ऑडियो वायरल हुई थी। उसके बाद इन नेत्रियों को भाजपा बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

भारतीय जनता पार्टी में पद के लिए पैसे के लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल व्यास और मोर्चा की आईटी प्रभारी डॉ. अर्चना को जुलाई 2021 में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की इन दोनों पदाधिकारियों के बीच बयानबाजी के वायरल ऑडियो पर पार्टी ने यह कार्रवाई की गई थी। हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल व्यास और मोर्चा की आईटी प्रभारी रही डॉ. अर्चना ठाकुर की फ़िलहाल प्राथमिक सदस्यता को फिर से बहाल कर दिया है।