Follow Us:

झारखंड कांग्रेस सांसद मामले में भाजपा का हमला

desk |

झारखंड में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों रूपये की नकदी बरामद होने के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को सरंक्षण देकर उन्हें समाज में विशिष्ट पहचान देने का काम करती है जो सही नही हैं।

राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि झारखंड से कांग्रेस सांसद साहू परिवार कांग्रेस पार्टी से चालीस वर्षों से जुड़ा हैं। आयकर के छापे में 200 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि देश कैसलेश की और बढ़ रहा है ऐसे में ये पैसा कहां से आया ये प्रश्न खड़ा हुआ है ये जनता जनता के साथ धोखा है।

उन्होंने कहा कि तीसरी साहू तीसरी बार सांसद हैं। कांग्रेस के सर्वोच्च परिवार से इनका संबंध है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर अभी तक खामोश हैं, प्रश्न है कि इतने बड़े अमाउंट के पीछे कौन हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों को सरक्षण दे रही हैं जो की चिंता का विषय हैं। मोदी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है जिसके तहत ये कार्यवाही हुई है।

राजीव बिंदल ने सरकार के 1 साल के कार्यकाल पर दोबारा हमला बोलते हुए कहा कि जश्न तब होता है जब जनता के लिए कुछ किया जाता है। सरकार ने जनता के लिए कुछ किया नहीं, पंद्रह सौ संस्थान बंद कर दिए, नौकरियों से लोगों को महरूम कर दिया गया, गारंटियां पूरी हुई नही। सरकार आपदा का जश्न मना रही है।