हिमाचल

भाजपा का डैमेज कंट्रोल शुरू, विंदल, जयराम को दी कमान

प्रदेश में लगातार बगावत को देखते हुए बीजेपी ने अब डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है जिसकी कमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को दी गई है। हिमाचल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नाराज नेताओं के घर जाकर उनको मनाने में जुटे हुए हैं। बीजेपी के अध्यक्ष राजीव बिंदल ज्वालामुखी के पूर्व विधायक रमेश धवाला को मानने के लिए उनसे निजी होटल में मिले। हालांकि बताया जा रहा है कि रमेश धवाला की नाराजगी दूर हो गई है।

वहीं, भाजपा के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को मनाने के लिए जयराम ठाकुर उनके घर रघुनाथपुर पहुंचे।
लेकिन महेश्वर सिंह ने कुछ कहने के बजाय अपने मन की बात को लिखकर भाजपा हाईकमान को भेजा है। जिस पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से भेजे संदेश को जयराम ठाकुर ने उनको दे दिया है।

इस पर महेश्वर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समक्ष साथ किए गए वादे का क्या हुआ।
सीनियर कहने से कुछ नहीं होगा। अगर कहना है तो सीधे कहो कि उम्र हो गई है। बता दें कि मंडी लोकसभा सीट से कंगना रणौत को टिकट देने के बाद भाजपा के पूर्व सांसद खफा हो गए हैं।

इसके अलावा पूर्व सांसद किशन कपूर भी सुधीर को पार्टी में एंट्री और टिकट देने पर खफा हो गए है।
उन्होंने जयराम को भी आड़े हाथों लिया। पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रहे सांसद किशन कपूर आने वाले समय में भाजपा की टेंशन बढ़ा सकते हैं।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

11 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

11 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

18 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

18 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

18 hours ago