Categories: हिमाचल

फर्जी डिग्री मामला: ED ने मानव भारती यूनिवर्सिटी की 194 करोड़ की संपत्ति को किया सीज

<p>हिमाचल प्रदेश की निज़ी यूनिवर्सिटी मानव भारती में अभी तक का सबसे बड़ा फ़र्ज़ी डिग्री मामला उजागर हुआ है। फ़र्ज़ी डिग्री मामले में 440 करोड़ की संपत्ति में से ईडी ने 194 करोड़ की संपत्ति सीज कर ली है। ये संपति अधिकतर करनाल के रहने वाले राज कुमार राणा और उसके परिवार के नाम पर है। इसमें 7 करोड़ से ज्यादा एफडी है जबकि अन्य पैसा बैंक खातों व संपति का है। मानव भारती ने 2009 से बनने के बाद 17 राज्यों में फर्जी डिग्री का गोरखधंधा चलाया। मानव भारती यूनिवर्सिटी ने माधव यूनिवर्सिटी से मिलकर ये गोरखधंधा चलाया। &nbsp;जांच एजेंसियों की माने तो मानव भारती ने 41000 फ़र्ज़ी डिग्रियां बेची जिनमें से 36000 डिग्रियों पर जांच चल रही है।&nbsp;</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि हिमाचल पुलिस ने एक एसआईटी गठित की जिसने जांच को आगे बढ़ाया। जांच के लिए 4 टीम बनाई गई। जिसमें आज तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। राणा का परिवार अभी ऑस्ट्रेलिया में है उनको प्रदेश में लाने की कोशिश चल रही है। राणा का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।</p>

<p>राणा ने अपनी पत्नी के नाम पर हिमाचल में यूनिवर्सिटी बनाई। तत्कालीन भाजपा सरकार की कैबिनेट ने पहले यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया लेकिन एक साल के बाद ही 2009 में धूमल सरकार ने यूनिवर्सिटी खोलने की अनुमति दे दी। डीजीपी ने बताया कि अभी मामला खत्म नही हुआ है। मामले में जांच चली हुई है और बड़े खुलासे भी मामले में हो सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago