हिमाचल

बी.के.एल कब्बडी प्रो लीग में हिमाचल प्रदेश से खेलेगी 6 टीमे

बी.के.एल कब्बडी प्रो लीग अप्रैल महीने लुधियाना में होने जा रही है। इसमें हिमाचल प्रदेश की 6 टीमे भाग ले रही है। यह बात बी.के.एल कब्बडी प्रो लीग के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस कब्बड़ी प्रो लीग के लिए हिमाचल प्रदेश से 100 से अधिक खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

बी.के.एल कब्बडी प्रो लीग के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का ट्रायल सितम्बर महीने में धर्मशाला में किया गया था। इसमें हिमाचल से दो -दो महिला व पुरूष की टीमें भाग लेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कब्बड़ी प्रतियोगिता को करवाने के लिए कोई इंडोर खेल मैदान नहीं मिल पाया है, जिसके कारण यह प्रतियोगिता अब लुधियाना में करवानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह प्रतियोगिता बाहर करवानी पड़ रही है। सिंह ने कहा कि महिला की कब्बड़ी प्रतियोगिता अप्रैल के आखरी सप्ताह में करवाई जाएगी जो 6 दिनों में समापन हो जाएगी जबकि पुरूषों की प्रतियोगिता मई जून में करवाई जाएगी।

Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा…

1 hour ago

वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी का राहुल गांधी की तारीफ करना स्वागत योग्य

देश में सातवें और आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई है. हिमाचल…

2 hours ago

HRTC बस का अगला टायर खुलने से यात्रियों में दहशत मची

हिमाचल प्रदेश की सरकारी बसों के अंदर लिखा होता है कि सवारी अपने सामान की…

3 hours ago

नूरपुरवासियों का ट्रेन का इंतजार होगा खत्म, 11 से दौड़ सकती है रेल !

पठानकोट-जोगिंदरनगर रेलवे ट्रैक पर जल्द ही ट्रेन नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला तक दौड़ती नजर आएगी।…

4 hours ago

निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली उच्च न्यायालय से राहत

निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली उच्च न्यायालय से राहत, खंडपीठ ने भिन्न मत से सुनाया…

4 hours ago

पापियों का साथ भगवान भी नहीं देता: CM

पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम  भाजपा हिमाचल प्रदेश हितैषी नहीं, कुल्लू जिला…

5 hours ago