Categories: हिमाचल

दृष्टिहीन संघ ने किया विधानसभा का घेराव, विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की उठाई मांग

<p>राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव किया। विधानसभा घेराव के दौरान दृष्टिहीन संघ के सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के सदस्य हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग कर रहे हैं।</p>

<p>राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के समन्वयक कुलदीप ठाकुर ने बताया कि नवंबर 2019 में प्रदेश के मुख्य सचिव से दृष्टिहीन संघ की बैठक हुई थी। इस बैठक में 3 महीने के भीतर बैकलॉग के पदों को भरने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक यह पद नहीं भरे गए हैं। इस बैठक में मुख्य सचिव ने उन्हें वादा किया था कि सभी विभागों में जल्द से जल्द बैकलॉग के सभी पदों को भर दिया जाएगा। दृष्टिहीनों को मजबूर होकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव करना पड़ रहा है।</p>

<p>&nbsp;उन्होंने कहा कि प्रदेश में दृष्टिहीनों के लिए सरकार संवेदनशील नजर नहीं आ रही है। प्रदेश सरकार जल्द से जल्द इन पदों को भरे, ताकि प्रदेश के दृष्टिहीनों को राहत मिल सके और वह भी अपने घर-परिवार का गुजर-बसर कर सकें।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago