टिकट मांगना सबका अधिकार, हाईकमान जो भी फैसला लेगा वह सर्वमान्य होगा: चौधरी चंद्र कुमार

<p>पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चौधरी चंद्र कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस सेवादल ने आज राजा का तालाब से लेकर जसूर तक पैदल तिरंगा मार्च निकाला। तिरंगा मार्च में कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक अजय महाजर, कांग्रेस सेवादल प्रभार सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।</p>

<p>इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि फतेहपुर उपचुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि यहां पर कांग्रेस चुनाव जीती थी इसलिए हम सब चाहते हैं कि एक बार फिर यहां से कांग्रेस चुनाव जीते। उपचुनाव में पार्टी किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी इसपर फैसला होना बाकी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति महत्वकांक्षी होता है इसलिए टिकट मांगना सबका अधिकार है। चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी लोगों की बात सुनी जाएगी। लेकिन अंतिम फैसला हाईकमान लेगा और&nbsp;हाईकमान जो फैसला लेगा वह सर्वमान्य होगा।&nbsp;</p>

<p>वहीं, केंद्र सरकार पर हमला करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि&nbsp;साम्प्रदायिक ताकतें आज सिर उठा रही हैं। देश का तानाबाना बिखराब में है। नौजवानों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कारखाने बंद हो रहे हैं युवा बेरोजगार हो रहा है। महंगाई से आम आदमी पिस्ता जा रहा है। गैस सिलेंडर के दाम एक हजार रुपये हो गए हैं। डिपूओं से दालें गायब हो गई हैं।&nbsp;</p>

<p>पूर्व मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल में विचार विमर्श किये बिना सरकार काले कानून थोप रही है। किसान काले कानूनों पर महीनों से लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन सरकार उन्हें अनसुना कर रही है। देश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। चुनाव आने पर चाइना-पाकिस्तान का राग अलापा जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी द्वारा पड़ोसी देशों से बनाये बेहतर संबंध चरमरा गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago