Categories: हिमाचल

ब्लॉक कांग्रेस घुमारवीं का आरोप, राशन चोरी के आरोपियों को बचा रहे स्थानीय विधायक

जिला बिलासपुर की ब्लॉक कांग्रेस घुमारवीं ने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाया है कि वे राशन चोरी मामले को रफा-दफा करवा कर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मामले की जांच हुए बिना ही विधायक आरोपियों को ईमानदारी के प्रमाण पत्र सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और इन घोटालेबाजों को जनता के बीच में बेनकाब करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा था लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब मजबूर होकर हम इस लड़ाई को जनता के बीच ले जाएंगे।  मेहता ने कहा कि शनिवार तक अगर न्यायिक जांच की घोषणा नहीं हुई और वायरल वीडियो में जो पदाधिकारी  दिख रहा है यदि उसे हटाया नहीं गया तो सोमवार से कांग्रेस आंदोलन का विगुल फूंक देगी जिसके लिए प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वीडियो में जिन-जिन लोगों के नाम सामने आए हैं वे सभी विधायक के खास लोग हैं। इसलिए वे इनके बचाव में आ रहे हैं। हमें न्यायिक जांच के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक चेयरमैन को हटाया जाए और जो अन्य लोग इस में शामिल बताए गए हैं उनकी भी जांच की जाए।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago