Categories: हिमाचल

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

<p>विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर शिमला रेडक्रॉस भवन में रक्त दान शिविर का आयोजन किया जिसका शुभारंभ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया। इस दौरान रेड क्रॉस हिमाचल की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी मौजूद रही। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में रेड क्रॉस अपने सामाजिक दायित्व को निभा रहा है। जरूरतमंदों को राशन इत्यादि पहुंचाया जा रहा है और आज विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर रक्त दान शिविर का आयोजन कर अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने का प्रयास किया है जो कि एक सराहनीय कदम है।</p>

<p>वंही, रेड क्रॉस हिमाचल की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि रेड क्रॉस की स्थापना जी मानवता की सेवा के लिए की गई थी और रेड क्रॉस इसी दायित्व को कोरोना महामारी में भी निभा रहा है। रेड क्रॉस के वोलेंटियर लोगों को मुफ्त में मास्क और सेनेटाइजर बांट रहा है और आज रक्तदान के माध्यम से भी जरुरतमंदो के लिए खून एकत्र किया जा रहा है। डॉ. साधना ठाकुर ने लोगों से अपने घरों में रहने और सरकार के&nbsp; द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिए दी जानी वाली एहतियात का पालन करने का आग्रह किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

8 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

8 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

8 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

9 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

9 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

9 hours ago