Follow Us:

मनाली में आराम फरमाने के बाद दिल्ली लौटीं बॉलीवुड ‘क्वीन’

गौरव |

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत बुधवार को वापस मायानगरी दिल्ली लौट गई हैं। कंगना अपने मनाली स्थित बंगले में कुछ दिन तक आराम फरमाने आईं थी। वे बुधवार को भुंतर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया के 72 सीटर एटीआर विमान से लौट गई है।

क्वीन कंगना 6 जनवरी को मुंबई से मनाली पहुंची थी और उसके बाद मनाली स्थित अपने बंगले में आराम फरमाती रही। बंगले में शेष बचे कार्य को लेकर भी उन्होंने योजना बनाई है। उसके बाद वे वापिस माया नगरी लौट गई है। गौर रहे कि कंगणा रणौत ने मनाली के सिमसा में अपने लिए बंगला तैयार किया है जब वे सुकून लेना चाहती है वह तब तब मनाली का रूख करती है और यहां अपने बंगले में ठहरती है।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

मिलनसार हैं कंगना रनौत

कंगना का आशियाना हाल ही में बनकर तैयार हुआ है। कंगना ने अपने आशियाने को अपनी पसंद के हिसाब से बनबाया है। कंगना पिछले महीने भी मनाली आई थी लेकिन उस सयम एक दो दिन ही घर में रूकी थी। इस बार कंगना पांच दिनों तक अपने बंगले में रही। इस दौरान कंगना ने मनाली के सिमसा में स्थानीय सग सब्जी और दूध-दही का खूब सेवन किया। स्थानीय महिलाएं भी कंगना रनौत से उनके बंगले में जाकर मिली। स्थानीय महिलाओं के अनुसार कंगना मिलनसार है और महिलाओं को उनसे मिलने के लिए कोई रोक टोक नहीं है।