Categories: हिमाचल

मंडी: डिफ्यूज़ किया गया बल्ह में मिला जिंदा मोर्टार, टला खतरा

<p>जिला मंडी की बल्हघाटी के रत्ती गांव में खड्ड किनारे मिले जिंदा मोर्टार को डिफ्यूज़ कर दिया गया। मंडी जिला पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने देर रात को इस मोर्टार को सफलतापूर्वक डिफ्यूज़ कर दिया। क्योंकि यह मोर्टार काफी पुराना और जंग लगा हुआ था, जिस कारण इसे डिफ्यूज़ करने में बम निरोधक दस्ते को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।</p>

<p>बीती रात को एक समय ऐसा भी आ गया जब जिला पुलिस ने इस जिंदा मोर्टार को बम बास्केट में रखकर इसके चारों ओर पुलिस का पहरा बैठा दिया और इसे डिफ्यूज़ करने के लिए सेना की मदद लेने का निर्णय लिया गया। आज सुबह सेना को मौके पर आने के लिए कहा गया था, लेकिन बीती रात को ही पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने इसे डिफ्यूज़ कर दिया। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने जिंदा मोर्टार के डिफ्यूज़ किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डिफ्यूज़ किए गए मोर्टार को सफलतापूर्वक डिस्पोज भी कर दिया गया है।</p>

<p>यह मोर्टार कहां से आया इस बारे में जांच जारी है क्योंकि यह काफी पुराना है और इस पर जंग लगा हुआ है। वहीं इसपर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं जिससे इसकी पहचान की जा सके। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है बीते दिनों हुई भारी बरसात में यह मोर्टार कहीं दूसरे स्थान से बहकर यहां आया है। पुलिस इन सभी बातों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

13 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

16 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

35 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago