Categories: हिमाचल

किताबों के शौकीनों के लिए शिमला में 8 से 16 जून तक होगा पुस्तक मेला

<p>किताबें पढ़ने का शौक रखने वाले लोगों के लिए ओकार्ड एनजीओ, भाषा एवम संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश और हिमाचल कला अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में शिमला में 8 से 16 जून तक गेयटी थियेटर में अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। पुस्तक मेले में इस बार लोगों को विदेशी पुस्तकें भी पढ़ने को मिलेगी। मंगोलिया और द रिपब्लिक ऑफ बोसनिया एंड हर्जेगोविना दो विदेशी देश भी अपनी पुस्तकें मेले में लगाएंगे। इसके अलावा देशभर के 25 प्रकाशन पुस्तक मेले में भाग लेंगे। मेले में हिमाचल प्रदेश के लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी के लिए हिमालय मंच/आभी प्रकाशन को एक स्टाल मुफ्त में दिया जाएगा जिसमें प्रदेश के इछुक लेखकों की पुस्तकें एक साथ देखने को मिलेगी।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति को प्रमोट करने के लिए भी मेले के दौरान कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आज पुरानी राहों से थीम के साथ एक हेरिटेज वॉक भी करवाई जाएगी जिसमें पर्यटकों को शिमला के पुराने भवनों का भ्रमण करवाया जायेगा। पुस्तक मेले का 8 जून को 4 बजे प्रदेश के राज्यपाल शुभारंभ करेंगे। मेले के दौरान 11जून को महात्मा गांधी पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 14 तारीख की पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी संस्कृत भाषा पर रखे कार्यक्रम में भाग लेंगे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

10 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

10 hours ago