हिमाचल

देवभूमि हुई शर्मसार, शिमला में नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म की वारदात

देवभूमि हिमाचल प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हुई है. राजधानी शिमला में नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि बालूगंज थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ एक शराबी युवक ने कुकर्म किया है.

जानकारी के मुताबिक पीड़ित अपने घर में था और 31 वर्षीय आरोपी शराब के नशे में था. आरोपी ने लड़के के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. इस बीच लड़के ने कई बार आरोपी की करतूतों का विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर कुकर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित और आरोपी की मेडिकल जांच की गई है. पीड़ित प्रवासी मजदूर है और आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. ये भी पता चला है कि आरोपी यहां शिमला में मिस्त्री का काम करता है.

Samachar First

Recent Posts

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

10 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

13 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

32 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago