Follow Us:

हिमाचल में 7 माह के भीतर 38,143 परिवार बीपीएल सूची से हटाए गए

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सात माह के भीतर 38,143 परिवारों को बीपीएल की सूची से हटा दिया है। सोमवार को मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में विपक्ष की तरफ से बीपीएल से नाम जोड़ने और हटाने पर सवाल पूछे गए। जिसके लिखित जवाब मं सरकार ने यह जानकारी दी है।

लिखित जानकारी में बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में बीपीएल परिवारों के निर्धारित लक्ष्य 2,82,370 में पिछले सात महिने में 38,143 परिवार हटाए गए। जबकि इसी अवधि के दौरान 32,176 नए बीपीएल परिवारों को सूची में जोड़ा गया।

जिलों के क्रम में बात करें तो बिलासपुर में 17337 बीपीएल परिवारों का लक्ष्य है। 1203 परिवार बीपीएल सूची से हटाए गए जबकि 1063 नए जोड़े गए। चम्बा में लक्ष्य 46393, हटाए गए 2939 जबकि जोड़े गए 2673। हमीरपुर में 19514 का लक्ष्य, हटाए 3122, जोड़े 1316। कांगड़ा लक्ष्य 63250, हटाए 13448, जोड़े 11586। कुल्लू लक्ष्य 11267, हटाए 1740, जोड़े 1561। किन्नौर 2824, 584, 502 जोड़े। लाहौल स्पीति 2400, 461, 201 जोड़े । मंडी 41339, 5393, 5139 जोड़े। शिमला 31682, 3204, 2756. सोलन 17478, 1586, 1099. सिरमौर 13695, 1086, 1084. ऊना 15191, 3377, 3196