Follow Us:

ब्रेकिंगः किन्नौर में भी कोरोना ने दी दस्तक, दो व्यक्ति निकले पॉजिटिव

पी. चंद, शिमला |

जिला किन्नौर में आज दो कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इनमें संगला 45 साल का व्यक्ति और 40 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों हाल ही में 26 तारीख को दिल्ली से लौटे हैं। प्रदेश में अब 11 जिलों में कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। सिर्फ स्पिति जिला ही कोरोना फ़्री है।

बता दें कि दोनों कोरोना प़ॉजिटिव मरीज उरनी में संस्थागत कोरोंटाइन में हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड केयर सेंटर रिकांगपियो भेजा रहा है। हिमाचल में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 348 हो गई हैं जिनमें 203 सक्रिय मामले हैं।