हिमाचल

लाहौल के म्याड़ घाटी में बाढ़ के कारण बहा पुल, फसलों का भी हुआ नुकसान

  • मार्ग बहाल करने में जुटी लोक निर्माण विभाग की मशीनरी
केलांग। लाहौल के म्याड़ घाटी के तिंगरठ व करपट के चांगुट और उडगौस नाले में बाढ़ आने के कारण लोक निर्माण विभाग का पुल बाढ़ के कारण वह गया है। घाटी के गांवों से संपर्क मार्ग कट गया है। वहीं इस क्षेत्र में किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है।
विधायक अनुराधा राणा व एसडीएम उदयपुर केशव राम तथा विभागों के अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम केशव राम ने बताया कि 10 बीघा भूमि में बाढ़ की वजह से गाद भर गई है और खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
लोक निर्माण विभाग के 50 मीटर लंबे स्पेन का पुल भी बाढ़ में बह गया और नये निर्माणाधीन पुल की दोनों तरफ की अबेटमेंट भी बह गई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि एक करोड़ के करीब की लागत का पुल बह गया और 30 लाख की निर्मित अबेटमेंट भी बही है।
एसडीएम केशव राम ने बताया कि उडगौस गांव में एक मकान की दीवार गिर गई है व एक सरकारी पुराना स्कूल भवन का नुकसान हुआ है नुकसान का आकलन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस बाढ़ में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विधायक लाहुल स्पीति अनुराधा राणा ने कहा कि मयाड़ घाटी में पिछली रात आई बाढ़ का आज मौके पर जाकर जायज़ा लिया उन्होंने बताया कि करपट (ढोंढल) पुल बह जाने से अन्य गावों से संपर्क कट चुका है लोक निर्माण विभाग की मशीनरी द्वारा जल्द यातायात बहाली के लिए जुट गई है साथ ही प्रशासन व संबंधित विभागों को नुकसान का आंकलन करने व हर संभव राहत प्रदान करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की मदद से इन समस्यायों के स्थाई समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे ।
Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

4 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

4 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

4 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

18 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago