Categories: हिमाचल

BRO डीजी ने रोहतांग सुरंग का निरीक्षण कर बढ़ाया अधिकारियों और कामगारों का हौंसला

<p>बीआरओ डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरनाम सिंह एक दिवसीय दौरे पर आज सुबह हवाई सेवा से मनाली पहुंचे। उन्होंने रोहतांग सुरंग के दोनों छोर साउथ और नार्थ पोर्टल में जाकर कार्य का जायजा लिया और सुरंग में काम कर रहे कामगारों को कंबल भी वितरित किये। उन्होंने सुरंग में काम कर रहे कामगारों का हौंसला भी बढ़ाया और यथासंभव मदद का आश्वासन भी दिया। डीजी ने बीआरओ के अधिकारियों सहित स्ट्रॉबेग, एफकॉन और स्मेक कंपनी के अधिकारियों संग बैठक आयोजित की और सभी हालात से अवगत हुए। रोहतांग सुरंग के चल रहे कार्य पर उन्होंने संतुष्टि जताई और अधिकारियों का हौंसला भी बढ़ाया।</p>

<p>बीआरओ रोहतांग सुरंग परियोजना के चीफ इंजीनियर चंद्र राणा ने रोहतांग सुरंग में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोहतांग सुरंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सुरंग देश को समर्पित कर दी जाएगी। राणा ने बताया कि सुरंग की खुदाई का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि फनिशिंग के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल सितंबर महीने में सुरंग के दोनों छोर जोड़ लिए गए थे तब से आपात स्थिति में लाहुल के लोगों को आने जाने की सुविधा भी प्रदान करवाई गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

3 hours ago

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

4 hours ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

  ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

4 hours ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

14 hours ago