-
ऊना में दिल दहला देने वाला मर्डर केस – जिया की हत्या उसकी पूर्व मित्र किशोरी और तीन अन्य आरोपियों ने मिलकर की।
-
हत्या से पहले बनाया वीडियो – आरोपियों ने जिया को पहले पीटा, फिर बैल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और 38 सेकंड का वीडियो बनाया।
-
शव की तलाश जारी – पुलिस ने खून से सने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त बैल्ट बरामद की, लेकिन शव को बरामद करने के प्रयास अभी भी जारी हैं।
Crime Video Leak: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें हरदीप उर्फ जिया को उसके ही परिचितों ने दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। जिया अपने जान से बचने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी और मिलकर उसकी हत्या कर दी।
जिया आल्टो कार की पिछली सीट पर बैठा था, तभी कपड़े की बैल्ट से उसका गला घोंटा गया। मनप्रीत और वंश ने बैल्ट को दोनों तरफ से खींचा, तरणजीत ने जिया पर पैर रखकर दबाव बनाया और किशोरी ने उसके हाथ पकड़े ताकि वह खुद को बचा न सके। जब तक जिया की सांसें नहीं थमीं, तब तक उन्होंने उसे प्रताड़ित किया।
हत्या से पहले आरोपियों ने 38 सेकंड का वीडियो भी बनाया, जिसे एक स्थानीय युवक को भेजा गया। इसी वीडियो के जरिए इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।
पुलिस की जांच में सामने आया कि जिया और किशोरी पहले दोस्त थे, लेकिन उनके बीच मनमुटाव हो गया। इसके बाद किशोरी की नजदीकी वंश से बढ़ गई, जिससे जिया नाराज था। जिया पुरानी बातों का जिक्र करता था, जिससे किशोरी तंग आ चुकी थी। इस वजह से उसने वंश और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर जिया को मारने की योजना बनाई।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बैल्ट, खून से सने कपड़े और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि हत्या की धाराएं जोड़ी गई हैं और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं।



