Follow Us:

1070 किमी लंबे रूट पर बंद हुई ये बस सेवा, अब अगले साल होगी शुरू

समाचार फर्स्ट डेस्क |

HRTC के सबसे लंबे रूट 1070 किलोमीटर दिल्ली-लेह मार्ग पर चलने वाली केलांग से लेह बस सेवा को बंद कर दिया गया है। करीब साढे़ तीन महीने तक सेवा देने के बाद 15 सितंबर के बाद से अधिकारिक तौर पर इसे हर साल की भांति बंद कर दिया गया है। अब ये बस सेवा जिला मुख्यालय केलांग से आगे नहीं जाएगी।

देश में सबसे लंबे रूटों में शुमार है यह बस सेवा

HRTC के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि दिल्ली से लेह रूट पर चलने वाली निगम की यह बस सेवा देश में सबसे लंबे रूटों में शुमार है। इसमें निगम के 6 चालक और परिचालक सेवा देते हैं। बारलाचा तथा तंगलंगला दर्रा होकर गुजरने वाला यह रूट 18 हजार फीट की ऊंचाई से होकर गुजरता है।

इस दूरी को तय करने में 32 घंटे का समय लगता है। निगम ने मौसम के मिजाज, बर्फबारी की आशंका को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर निगम ने बस सेवा को बंद करने का निर्णय लिया है। साल 2016 में निगम ने 27 सितंबर से इस सेवा को बंद किया था।