Follow Us:

व्यापार मंडल सोलन की कार्यकारिणी भंग, SDM ने नए सिरे से चुनाव करवाने के दिए आदेश

पी.चंद, शिमला |

सोलन में एसडीएम ने व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। अब नए सिरे से चुनाव आयोजित करवाने के अदेश दिए हैं। सोसाइटी एक्ट के मुताबिक व्यापार मंडल के चुनाव 3 साल बाद होने जरूरी है। लेकिन यहां एसा नहीं हुआ। व्यापार मंडल सामन के सदस्यों ने इसको लेकर एसडीएम सोलन से शिकायत की थी। सोसाइटी एक्ट के मुताबीक मई 2019 को व्यापार मंडल का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस लिए कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 6 मई 2017 को व्यापार मंडल सोलन के चुनाव हुए थे। चुनाव के बाद से ही सोलन के व्यापार मंडल के दो धडे बन गए। लेकिन कुछ समय से गतिरोध काफी हद तक बड़ गया औऱ गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी। लेकिन कुछ समय से अब बहुत से व्यापारी खुलकर कार्यकारिणी का विरोध करने लगे और उसके लिए बाकायदा प्रैस कोन्फ्रेंस भी की गई। जिसमें चुनाव को लेकर ही हमला किया गया और मौजूदा समय में काम कर रहे प्रधान को जल्द चुनाव करने को कहा।

लेकिन इसके बाद प्रधान मुकेश गुप्ता ने भी अपने चुनावों का समय 5 साल का बताया और उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद ये सभी एसडीएम सोलन से मिले और अपनी आपति दर्ज करवाई। जिसके बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई।