Follow Us:

कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) RS बाली ने नगरोटा के लोगों के साथ किया जन संवाद

डेस्क |

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने आज अपनी विधानसभा नगरोटा बगवां क्षेत्र के लोगों के साथ जन संवाद किया और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया हैं.

 

 

वहीं आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) RS बाली शिमला विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दो दिन के अवकाश होने के कारण अपने घर मजदूर कुटिया कांगड़ा में आए हुए है. इस दौरान उन्होंने अपनी माता किरण बाली जी के स्वर्गवास हुए एक महीना पूरा होने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा-हवन किया है और इसके बाद वहां पर आए हुए लोगों की उन्होंने समस्याएं भी सुनी हैं.